विघ्नहर्ता के पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला का महा उत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विघ्नहर्ता के पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला का महा उत्सव

-द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी में कोरोना के बाद रामलीला शुरू होते ही दर्शकों ने मनाई खुशियां, बांटे गये लड्डू

द्वारका/नई दिल्ली/- द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के तहत भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ ही रामलीला का महा उत्सव शुरू हो गया। कोरोना काल के बाद जैसे ही रामलीला की शुरूआत वैसे ही सभी ने खुशियां मनाते हुए न केवल लड्डू बांटे बल्कि एक-दूसरे को बधाई भी दी और जय श्रीराम के नारे लगाये।

द्वारका सैक्टर-10 में द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी द्वारा मंचन की जा रही रामलीला की शुरूआत गणेश वंदना से की गई। इससे पहले प्रबंधकों ने हवन कर पूरे वातावरण को सामग्री की महक से सुगंधित कर दिया। इस पूजा में द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के चेयरमैन राजेश गहलोत, वाईस चेयरमैन डॉ अशोक यादव, गोवरधन यादव, अशोक शर्मा, सुरेश सोलंकी, राजीव सोलंकी, संजीव गोयल व जयभगवान कटारिया ने पूजा अर्चना की।


               देश की उत्कृष्ट रामलीलाओं में शुमार द्वारका-10 की द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी की रामलीला में पहले ही दिन दर्शकों व श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला के पहले दिन रामजन्म से पहले की पूरी कथा का मंचन किया गया। इस बार रामलीला में आयोजनकर्ताओं ने रामलीला में डिजिटल सीन डालकर रामलीला को भव्य तरीके से प्रस्तूत करने का प्रयास किया है।

इस संबंध में सोसायटी के वाईस चेयरमैन डॉ अशोक यादव ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले दो साल से रामलीलाओं के मंचन पर काफी असर पड़ा है। इसबार रामलीलाओं की पूरी तरह से छूट है और अब खतरा भी ना के बराबर रह गया है। लेकिन फिर भी हमने रामलीला में सभी तरह के प्रबंध किये है। लोगों के लिए जलपान से लेकर मेडिकल सुविधाऐं भी उपलब्ध कराई गई हैं। बैठने की पूरी व्यवस्था है।

साथ ही किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों व पुलिस की पूरी व्यवस्था है। इस बार दर्शकों के मनोरंजन के साधनों को थोड़ा हटाकर लगाया है। ताकि रामलीला में किसी तरह का व्यवधान न पड़े। वहीं सोसायटी के चेयरमैन राजेश गहलोत ने सभी भगवान श्रीराम के श्रद्धालुओं व दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि वो आये और शांति के साथ राम की लीलाओं का आनन्द उठायें। रामलीला मंचन में अपने-अपने पात्रों का अभिनय कर रहे नायकों ने पूरे जी जान से काम किया है। लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है कि वह भी शायद इसका एक हिस्सा बन गये हैं। रामलीला के बीच-बीच में दर्शक व श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। इस अवसर पर चेयरमैन राजेश गहलोत व वाईस चेयरमैन अशोक यादव ने वाल्मिकी सभा के संतो को भी सम्मानित किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox