विकासपुरी में बनेगा 260 सीटों से लैस वर्ल्ड क्लास कल्चरल सेंटर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकासपुरी में बनेगा 260 सीटों से लैस वर्ल्ड क्लास कल्चरल सेंटर

-कई अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विकासपुरी में एक वर्ल्ड-क्लास कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा। इसमें देशभर के कलाकारों के लिए शानदार ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम, ट्रेनिंग हॉल, गेस्ट रूम सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। सेंटर को 1.09 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जाएगा।
                  दिल्ली सरकार अपने साहित्य कला परिषद के लिए यह कल्चरल सेंटर बनाने जा रही है। सोमवार को कला, संस्कृति व भाषा मंत्री आतिशी ने साहित्य कला परिषद के अधिकारियों के साथ इस सेंटर को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की इस परियोजना का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
                  ये कल्चरल सेंटर राजधानी में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। दिल्ली सरकार कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यह अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
                   कल्चरल सेंटर को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे कि संगीत समारोह, नृत्य प्रदर्शन, थिएटर नाटकों, कला प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं के लिए एक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सुविधा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और देश भर के स्थापित कलाकारों को साथ लाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

केंद्र की ये होंगी विशेषताएं
-260 सीट क्षमता का ऑडिटोरियम-मल्टीपर्पज हॉल
-कॉन्फ्रेंस रूम
-गेस्ट रूम
-एकेडमिक ऑफिस
-रिहर्सल और ट्रेनिंग हॉल
-आर्ट गैलरी
-लाइब्रेरी
-ग्रीन रूफ टेरेस

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox