-उल्लंघन के मामले में क्लस्टर बसों के 185 तो डीटीसी के 201 मामले भी आये सामने
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में वाहन व बस लेन ड्राइविंग के लिए शुरू अभियान जारी है। इसके तहत दिल्ली की सड़कों पर प्रवर्तन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं ताकि ट्रैफिक प्रबंधन में किसी तरह की परेशानी न आए।
बुधवार तक लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने पर कुल 2,182 चालान किए गए। इस दौरान 385 बस चालकों पर टीम ने कार्रवाई की। इसमें दिल्ली परिवहन निगम की 201 जबकि क्लस्टर की 185 बसें शामिल हैं। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बस लेन में नियमों की अनदेखी कर प्रवेश करने वाले 1,787 निजी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई जबकि इस अवधि तक 169 वाहनों को क्रेन से उठाने सहित कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।


More Stories
बांग्लादेश चुनाव परिणाम: BNP सत्ता में, भारत से रिश्तों पर बदले तेवर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो विस्तार को हरी झंडी, सेक्टर-61 से सेक्टर-4 तक बनेंगे नए स्टेशन
हरियाणा के सोनीपत में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान गई
झज्जर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी पर हमला कर सुनसान जगह ले गया पति
साल का पहला सूर्य ग्रहण: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क?
चार धाम जाने से पहले जान लें नया नियम, रजिस्ट्रेशन सिस्टम में अहम अपडेट