नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी लव लाइफ का सबसे बड़ा कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रहा है। शूटिंग, म्यूजिक और लगातार ट्रैवलिंग के चलते रिश्तों को समय देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यह समस्या आम है और कई लोगों को इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इंडस्ट्री लाइफ और पर्सनल लाइफ का टकराव
एक्ट्रेस के मुताबिक, जब उन्हें काम से फुर्सत मिलती है, तब तक सामने वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाता है। ऐसे में रिश्तों में संतुलन बनाना आसान नहीं होता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर वह किसी तेलुगु लड़के को डेट करें तो शायद भाषा भी सीख जाएं। यह बयान उनके हल्के-फुल्के और ईमानदार स्वभाव को दर्शाता है।
प्यार में बन जाती हैं ‘घरेलू’
श्रुति हासन ने अपने व्यक्तित्व के एक अलग पहलू को साझा करते हुए बताया कि जब वह किसी रिश्ते में होती हैं तो पूरी तरह समर्पित हो जाती हैं। वह अपने पार्टनर का खास ख्याल रखती हैं, उनके लिए खाना बनाती हैं और हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह ऐसा उसी व्यक्ति के लिए करती हैं, जो उनकी भावनाओं की कद्र करता हो।
करियर में व्यस्त, कई बड़ी फिल्में लाइनअप
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म कुली में दिख चुकी हैं और अब ट्रेन तथा सालार 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी, जिसमें वह प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ