राष्ट्रपति ने बालाकोट स्ट्राइक के हीरों का किया अभिनंदन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रपति ने बालाकोट स्ट्राइक के हीरों का किया अभिनंदन

-वर्धमान को किया वीर चक्र से सम्मानित -अभिनंदन वर्धमान ने गिराया था पाक का एफ-16 लड़ाकू विमान,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद एक एयर संघर्ष में पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने वाले साहसिक हीरों अभिनंदन वर्धमान का सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीर चक्र देकर सम्मान किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई और हस्तियां भी मौजूद थीं।
                  बता दें कि 27 फरवरी 2019 को हुए हवाई संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 एयरक्राफ्ट पर सवार होने के बाद भी एफ-16 फाइटर जेट मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स की ओर से उनके विमान पर हमला किया गया था, जिसमें वह पीओके में जा गिरे थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अगले ही दिन पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था। भारत के कूटनीतिक दबाव के बाद पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल वाघा बॉर्डर पर छोड़ा था। मिग-21 एयरक्राफ्ट काफी पुराने हैं और उस पर सवार होने के बाद भी अत्याधुनिक फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराने को लेकर अभिनंदन वर्धमान की जमकर तारीफ की गई थी और वह नेशनल हीरो के तौर पर सामने आए थे। उस दौरान वह एयरफोर्स में विंग कमांडर के तौर पर तैनात थे। इसी महीने उन्हें ग्रुप कैप्टन के तौर पर प्रमोट किया गया है।
                 इस ऑपरेशन के दौरान अभिनंदन वर्धमान श्रीनगर स्थित 51 स्क्वैड्रन का हिस्सा थे और पाकिस्तान के हवाई हमले का जवाब देने के लिए उन्होंने उड़ान भरी थी। भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत पर हमले की कोशिश की थी, जिसका करारा जवाब भारत ने दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox