राम-कृष्ण की पूजा नहीं करने की आप मंत्री ने दिलाई शपथ, भाजपा ने खोला मोर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राम-कृष्ण की पूजा नहीं करने की आप मंत्री ने दिलाई शपथ, भाजपा ने खोला मोर्चा

-हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान का लगाया आरोप, बौद्ध व हिंदुओं को लड़वाने का बताया षड़यन्त्र

नई दिल्ली/- दशहरे के अवसर करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में हजारों लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाई गई जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री राजेन्द्र गौतम शामिल थे। उनकी उपस्थिति में दीक्षार्थियों को एक शपथ दिलाई गई कि ’हम ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण, गौरी-गणपति को भगवान नहीं मानेंगे और कभी उनकी पूजा नहीं करेंगे।’ जिसपर भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंत्री की मौजूदगी में हजारों लोगों को ’राम और कृष्ण’ को भगवान ना मानने और कभी पूजा ना करने की शपथ दिलाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कहा है कि यह बौद्ध और हिंदू धर्म मानने वालों को लड़वाने की कोशिश है। भाजपा ने राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा है कि 24 घंटे के भीतर बर्खास्त किया जाए। इस बीच राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई देते हुए कहा है कि इसका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। सूत्रों का यह भी कहना है कि अरविंद केजरीवाल भी राजेंद्र पाल गौतम से नाराज हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ’’केजरीवाल के मंत्री राजेन्द्र गौतम ने जिस तरह हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है वो निंदनीय है और उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी का इतिहास हमेशा से ही नफरत फैलाना और हिंदू धर्म के अपमान करने का रहा है।’’ दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने भी कहा कि यह हिंदू और बौद्ध धर्म मानने वालों को लड़ाने की कोशिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह राजेंद्र पाल की बातों से असहमत हैं तो 24 घंटे के भीतर बर्खास्त करें। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि वह गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने जा रहे हैं।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ’’यह दंगा कराने की कोशिश है। अरविंद केजरीवाल का यह क्रूर चेहरा है, ऐसा दिखता है और यदि ऐसा नहीं है तो 24 घंटे के भीतर मंत्री को हटाएं, जिसने नफरत फैलाने की कोशिश की। हम पुलिस केस करने जा रहे हैं, जो सजा होगी वह तो भुगतेंगे ही।’’ बीजेपी के कई नेताओं ने वीडियो को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी को हिंदू विरोधी बताया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, विजयादशमी पर दिल्ली के करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में हजारों लोगों ने बौद्ध दीक्षा ली। इस कार्यक्रम में मंच पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे। उनकी मौजदूगी में शपथ दिलाई गई कि ’हम ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण, गौरी-गणपति को भगवान नहीं मानेंगे और कभी उनकी पूजा नहीं करेंगे।’ बीजेपी वीडियो साझा करते हुए केजरीवाल सरकार को घेरने में जुट गई है। बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को हिंदू विरोधी बताया है।

मंत्री गौतम ने दी सफाई

राजेंद्र पाल गौतम ने अपनी बात पर सफाई देते हुए एक चैनल से कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वे झूठे हैं। शपथ को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ’’जब कोई बौद्ध धर्म की दीक्षा लेते हैं वह मानवता की बात करता है। किसी धर्म की बात नहीं करता। किसी धर्म को अपमानित करने की बात नहीं करता। सबके सम्मान की बात करता है। भाजपा के लोगों के पास कुछ है नहीं। वह पूरा वीडियो देखें। वह अपना दिमाग ठीक करें। लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। वह जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास जाति धर्म के अलावा कुछ है नहीं।’’ उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म की 22 प्रतिज्ञा पूरी तरह पढ़ने से पूरा कॉन्सेप्ट समझ में आएगा। गौतम ने कहा कि भाजपा धार्मिक आयोजन को भी राजनीति में घसीटती है इसका किसी पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox