“राम की संस्कृति और रोम की संस्कृति में अंतर”, सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना.  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 “राम की संस्कृति और रोम की संस्कृति में अंतर”, सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना.  

मानसी शर्मा /-   हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भिवानी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में कनेक्टिविटी, आईआईटी, आईआईएम, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर भाजपा सरकार की विकासात्मक पहलों पर जोर दिया।सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एक बार फिर अयोध्या आए हैं। पूरा देश जश्न मना रहा है, लेकिन कांग्रेस के इन लोगों को इससे भी नफरत है। राम की संस्कृति और रोम की संस्कृति में अंतर है। योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने बाधा खड़ी की। जब पूरी दुनिया प्रफुल्लित है। कांग्रेस का एक बदनसीब नेता आज भी इसको अच्छा नहीं मानते, घडि़याली आंसू बहा रहे हैं। जिनको अपने धर्म -संस्कृति को लेकर को लेकर गौरव की अनुभूति न होती हो ,दुर्भाग्य से उन लोगों के हाथों में सत्ता चली गई। राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे उन्होंने कहा कि जो काम 500 साल से अटका था। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने 2 साल में पूरा कर रामलाल को विराजमान करा दिया। राम की संस्कृति को कोसने वाला वही व्यक्ति होगा जो रोम की संस्कृति को मानता होगा। रोम की संस्कृति को मानने वाले वाला ही राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं। राम तो भारत राष्ट्र के प्रतीक हैं।

संविधान की मूल प्रति में पुष्पक विमान में राम, लक्ष्मण,सीता का अयोध्या आगमन का चित्र आज भी बना हुआ है।महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत में सुशासन की व्यवस्था का आधार राम राज्य हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम राज्य लाने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि देश के संकट के समय राहुल गांधी को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की नानी याद आती है। जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। कांग्रेस और माफिया एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। यह लोग गठजोड़ कर जनता जनार्दन का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बडे़ बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है वहां सब चंगा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox