रामनवमी पर 4 राज्यों के 6 शहरों में हिंसा चिंतनीय,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामनवमी पर 4 राज्यों के 6 शहरों में हिंसा चिंतनीय,

-झारखंड में एक की मौत, मध्य प्रदेश में 70 परिवार बेघर; गुजरात-बंगाल में भी हालात बिगड़े
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-राम को आदर्श के रूप में पूजने वाले देश में ही अब भगवान राम के जन्मोंत्सव पर हुई हिंसा की वारदातें भारत के लिए विशेषकर हिन्दूओं के लिए एक बड़ा चिंतनीय विषय बन गया है। जिन लोगों को कभी मानवता व भाईचारें के नाते इस देश में रहने की इजाजत दी गई थी आज वही लोग इस देश की अमन व शांति के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। दरअसल राम का चरित्र भारत के लिए बहुत अहमियत रखता है और पूरे भारत में राम से जुड़े हर त्यौहार को बड़ी ही श्रद्धा व जोश के साथ मनाया जाता है। ऐसे ही रविवार को राम नवमी का त्यौहार भी पूरे देश में बड़ी ही श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था लेकिन कुछ राज्यों में रामनवमी की शोभा यात्रा में पत्थरबाजी कर धार्मिक सदभाव बिगाड़ने की कोशिश की गई वही इससे बड़ी कोशिश उन राजनेताओं ने की जिन्होने अपने बयानों से इस हिंसा की आग में घी डालने का काम किया। हालांकि प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया जबकि मधयप्रदेश में तो शिवराज सिंह की सरकार ने उपद्रवियों के मकानों पर ही बुलडोजर चला दिया और यह ठीक भी है क्योंकि जो लोग भगवान राम के जन्मोत्सव पर सांप्रदायिक हिंसा फैला रहे है उनकों दंड मिलना भी अनिवार्य है। साथ सरकार को उन नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही करनी चाहिए जो अपने बयानों से ऐसे लोगों का संरक्षण कर उनकी गतिविधियो को जायज ठहराने की कोशिश कर रहे है।
              राम नवमी रविवार को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। लेकिन, चार राज्यों के छह शहरों में शोभायात्रा पर पथराव हो गया। इससे हालात इस कदर बिगड़े कि झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के खरगौन में 70 परिवार बेघर हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दंगाइयों के घर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं। गुजरात-बंगाल में भी हालात बिगड़ने के बाद धारा 144 लगाई गई।

झारखंडः लोहरदगा में एक की मौत, बोकारो में भी पथराव
झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रविवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। इसमें रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए। लोहरदगा जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

मध्य प्रदेशः खरगोन में 30 मकान-दुकान फूंके गए, ब्ड ने दंगाइयों के घर बुलडोजर चलवाया
मध्यप्रदेश के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर रविवार शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन देर रात 12 बजे फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इससे 70 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।
                 इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे। ब्ड के आदेश के बाद खरगोन में मोहन टाकीज इलाके में दंगाइयों के मकान तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

गुजरातः हिम्मतनगर और खंभात में रामनवमी जुलूस पर पत्थर फिंके
उत्तर गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात में रविवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव हो गया था। हिम्मतनगर में हुए पथराव में कई लोगों समेत एसपी व 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद से शहर में धारा 144 लगा दी गई है। हालात का नियंत्रित रखने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की टीम भी शहर पहुंच गई है।
               हिम्मतनगर के हसननगर, ओल्ड बाजार न्याय मंदिर, पोलो ग्राउंड समेत इलाकों में पेट्रोलिंग की जा रही है। फिलहाल 39 लोगों के खिलाफ नामजद और 700 लोगों की भीड़ के खिलाफ संपत्ति के नुकसान की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इनके खिलाफ शहर में दंगा और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बंगालः हावड़ा में हिंसक झड़प में पुलिस वाले भी घायल
बंगाल के हावड़ा के शिवपुर इलाके में भी राम नवमी की शोभायात्रा में हिंसक झड़प हुई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हमले में पुलिस के सिपाही और अफसर सहित कई लोग जख्मी हो गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि क्या राज्य में सनातन धर्म पर प्रतिबंध लग गया है? इस घटना पर हावड़ा पुलिस कहा- शिवपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में हम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि वे संयम बनाए रखें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ चीजें शेयर न करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox