राजस्थान सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

-लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने से पहले किरोड़ी लाल लाल मीणा ने किया था ऐलान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजस्थान सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। किरोड़ी लाल मीणा ने करीब 10 दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसका अब जाकर सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया गया है। हालांकि, अब तक इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया गया है। इसके साथ ही किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अगर दौसा सीट बीजेपी हार गई तो मैं मंत्री से इस्तीफा दे दूंगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने से पहले किरोड़ी लाल मीणा ने ऐलान कर दिया था कि अगर वह अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में कोई सीट हार जाते हैं, तो पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद चुनाव रिजल्ट आया तो पता चला कि वह दौसा सीट हार गए है। उसी दौरान कयासों का बाजार गर्म हो गया कि वो इस्तीफा दे सकते है, लेकिन अब उनके तरफ से इस बात का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

सवाई माधोपुर से मिली थी जीत

गौरतलब है कि किरोड़ी लाल मीणा राज्यसभा से सांसद थे। वहीं इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी के द्वारा उन्हें सवाई माधोपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव में उन्हें जीत भी हासिल हुई। किरोड़ी लाल मीणा दो बार लोकसभा के सांसद भी चुने जा चुके है। इसके अलावा वह पहले भी पांच बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही साथ लोकसभा चुनाव 2024 उन्होंने राजस्थान के दौसा से लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox