नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अलवर/राजस्थान/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तीन कुषि कानूनों के खिलाफ देश भर में घूम-घूमकर किसानों व पंचायतों को संबोधित कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता और प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर राजस्थान के अलवर जिले में हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हमला अलवर जिले में हुआ है और टिकैत की कार के शीशे को तोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक टिकैत को काले झंडे भी दिखाए गए हैं। काफिले पर हमले के बाद राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चैराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किया जाना भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है।
टिकैट के काफिले पर यह हमला उस समय हुआ जब वो अलवर के हरसोरा गांव से बानसूर की ओर जा रहे थे। तभी ततारपुर गांव के आसपास उनके काफिले पर हमला हो गया। टिकैत शुक्रवार को हरसोरा में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। सभा खत्म होने के बाद वे बूंसर के लिए निकले थे। टिकैत ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उनकी कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ रोड पर नारेबाजी भी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि राकेश टिकैत देशभर में घूम-घूमकर पंचायतों को और संभाओं को संबोधित कर रहे हैं। शुक्रवार को उनको राजस्थान में दो सभाओं को संबोधित करना था। दोपहर में एक सभा को संबोधित कर कुछ गाड़ियों के साथ दूसरी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। रास्ते में भी उनके काफिले पर हमला हो गया।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई