नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपना वर्चस्व व दबदबा दिखाने के लिए एक दूसरे दल में तोड़-फोड़ शुरू कर दी है। नेकिन गोरखपुर में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब योगी के गढ़ में मंगलवार को गोरखपुर से भाजपा राज्यसभा सांसद के छोटे भाई जितेंद्र निषाद ने सपा का दामन थाम लिया। वहीं गोरखपुर बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री अधिवक्ता सुशील चंद्र साहनी, महाराजगंज जिला की फरेंदा विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी बेचन निषाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जाने वाली है इसलिए मुख्यमंत्री की भाषा बदल गई है। उन्होंने कहा कि आज यूपी में किसान, नौजवान, युवा परेशान है। वह अब सरकार बदलना चाहता है। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार विदेशों के फोटो लगाकर झूठ फैला रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महाराजगंज जिले में खेती किसानी कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो किसान नौजवान पटेल यात्रा के तहत जगह-जगह भ्रमण कर लोगों को सपा की खूबियां बताईं। कहा कि सपा सरकार बनी तो सभी वर्गों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता का कमान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में देना है। इसी विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में बने रहना है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से आजिज आ चुकी है। वादे के अनुसार सरकार ने आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकिन डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक के दाम जरूर आसमान पर पहुंचा दिए।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के महंगी बिल के समस्या से जूझ रही जनता को राहत दिलाई जाएगी। समाजवादी पेंशन, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजना, किसान दुर्घटना बीमा, पुरानी पेंशन बहाली, दवा, पढ़ाई मुफ्त की जाएगी। समाजवादी सरकार आने पर सरकारी खजाना सीधे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में ही दस लाख सरकारी नौकरी की भर्ती खोल दी जाएगी। शिक्षामित्रों को फिर से समायोजित किया जाएगा।


More Stories
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़