यूपी में महिलाओं को लुभाने में लगी कांग्रेस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में महिलाओं को लुभाने में लगी कांग्रेस

-महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा -यूपी विधानसभा चुनाव के तहत प्रियंका गांधी ने किया महिला घोषणा पत्र जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर अब संग्राम चरम की ओर बढ़ने लगा हैं। सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरह के वादे लेकर मैदान में उतर रही हैं। वहीं कांग्रेस ने भी यूपी में महिलाओं को लुभाने के लिए सरकारी  नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की हैं। यूपी में कांग्रेस कमान संभाल रही राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का महिला घोषणा पत्र जारी कर यह घोषणा की।
                उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने जा घोषणा पत्र जारी किया है ंशक्ति विधान नाम दिया गया है। प्रियंका ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार महिलाओं पर केंद्रित घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है। घोषणा पत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है-स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।
                    उन्होंने कहा कि आज की महिला लडऩा चाहती है। हमने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणा पत्र को बनाया है। प्रियंका ने ऐलान किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी, तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देंगे। इसके साथ पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती करने का वादा भी किया गया है। प्रियंका ने कहा कि इससे दूसरे राजनीतिक दलों पर भी दबाव होगा कि महिलाओं की भागीदारी को गंभीरता से लिया जाए।
                 कांग्रेस ने अपने महिला घोषणा पत्र में विभिन्न बातों पर जोर दिया है जिनमें 50 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे, 20 लाख महिलाओं को दी जाएगी नौकरी, व्यवसायी महिलाओं को सस्ते ऋण और टैक्स रिफंड के लिए फंड, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को 10000 रुपए मानदेय मिलेगा, मनरेगा के 40 प्रतिशत कार्यों में महिलाओं को दिया जाएगा आरक्षण, 50 प्रतिशत राशन की दुकानों का संचालन देंगे महिलाओं को,’ इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन, ग्रेजुएट युवतियों को देंगे स्कूट,’ प्रत्येक बालिका के जन्म पर एक निश्चित राशि की एफडी, महिलाओं को सालाना तीन मुफ्त सिलेंडर भी दिये जायेंगे। इसके अलावा भी महिलाओं को अनेकों लाभ दिये जाऐंगे। उन्होने कहा कि प्रदेष में महिलाओं की हालत ज्यादा अच्छी नही हैं। आज महिलाऐं आगे बढ़ना चाहती है और स्वावलंबी बनना चाहती है लेकिन उन्हे मौका नही दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमेषा देष की महिलाओं को सम्मान दिया है यह घोषणा पत्र भी उसी पर आधारित है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox