• DENTOTO
  • यूएन मुख्यालय में भी लाइव सुना जाएगा मन की बात का 100वां एपिसोड,

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 21, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    यूएन मुख्यालय में भी लाइव सुना जाएगा मन की बात का 100वां एपिसोड,

    -बिल गेट्स ने दी बधाई, कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तुबर 2014 में हुआ था प्रसारित

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैसे तो पूरे विश्व के सबसे प्रभावी नेताओं में से एक है। लेकिन उनके मन की बात ने उन्हे पूरे विश्व में एकबार फिर बुलंदियों पर पंहुचा दिया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रविवार 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। इस खास मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।

                     उन्होंने ट्वीट कर कहा- “मन की बात ने महिलाओं के आर्थिक, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मुद्दों पर विकास के क्षेत्र में जागरूक किया है।“
                     इस ऐतिहासिक क्षण पर यूएन ने ट्वीट पर कहा- “ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण/यूएन मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी दिखाया जाएगा।“

    न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण
    मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।
                    स्थाई मिशन ने कहा- “मन की बात एक मासिक राष्ट्रीय परंपरा बन गई है। ये लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है।“

    न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण
    न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

                     उन्होंने कहा- “रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।“
                     मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण तीन अक्तूबर 2014 में हुआ था। इसका प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में होता है। वहीं 100वां एपिसोड 30 अप्रैल रविवार को होगा।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox