युवा जुझारू नेता मनोज ध्यानी बने ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवा जुझारू नेता मनोज ध्यानी बने ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष

-ध्यानी ने कहा वह इस जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा काम करते रहेंगे

ऋषिकेश/अनिशा चौहान/- युवा जुझारू नेता मनोज ध्यानी को ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। ऋषकेश में पार्टी ने ऐसे युवा नेता को जिम्मेदारी सौंपी है जिसने पांच साल पार्टी के लिए मेहनत की और रात-दिन सच्चे दिल से काम किया।

भाजपा ने ध्यानी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे कर काफी हद तक डैमेज कण्ट्रोल करने की कोशिश की है। इससे पहले ध्यानी यातायात प्रकोष्ट के अध्यक्ष भी रहे हैं। काफी जिम्मेदारी का पद होता है। उसके बाद जिले में उनको पद दिया गया। अब ऋषिकेश जैसे शहर का मंडल अध्यक्ष बनाना वाकई उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ध्यानी उसे भी जिम्मेदारी से निभाएंगे। मंडल अध्यक्ष पद के लिए ध्यानी को शुरू से प्रबल दावेदार बताया जा रहा था। ध्यानी के बनने से ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। अधिकतर कार्यकर्ता उनके समर्थन में थे। जिसे पार्टी, संगठन ने पहचाना और उनको यह जिम्मेदारी सौंपी। सबसे खात बात है कि वह विवादों में नहीं रहते हैं। शांत और गंभीर स्वाभाव होने के वजह से हर मसले को समझने की कोशिश करते हैं। उनकी इसी खूबी ने आज इस मुकाम तक पंहुचाया है और आगे भी बड़े पदों तक जाऐंगे। मेयर और विधानसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका को लोगों ने सराहा है।

दूसरी तरफ डोईवाला से माजरी ग्रांट की मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी को बनाया गया है। वहीं, उनका नाम घोषित होने के बाद, प्रेस से बात करते हुए मनोज ध्यानी ने कहा उन्हें पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। पार्टी, संगठन को और मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox