युवती की बहादुरी को सम्मानित करेगी दिल्ली पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवती की बहादुरी को सम्मानित करेगी दिल्ली पुलिस

-युवती ने मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को बहादुरी के साथ सामना करते हुए पकड़ लिया था, अब दिल्ली पुलिस युवती का सम्मान करेगी

नई दिल्ली/- राजौरी गार्डन में 31 वर्षीय युवती की बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। मारपीट कर मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाशों का युवती ने एक शख्स से मदद लेकर स्कूटी से पीछा किया। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास एक नाबालिग बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर राजौरी गार्डन पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने युवती की बहादुरी की तारीफ करते हुए सम्मानित करने का फैसला किया है।
             मोती नगर में रहने वाली रुचि गुलयानी राजौरी गार्डन स्थित एक होटल में काम करती है। 11 दिसंबर की सुबह वह होटल जा रही थी। वह पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश की। सफल न होने पर स्कूटी रोककर दोनों बदमाश उसके पास आए और हाथापाई कर जबरदस्ती फोन छीनने लगे।
             विरोध करने पर बदमाशों ने रुचि को धक्का देकर गिरा दिया और हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने स्कूटी से जा रहे एक शख्स से मदद ली और उनकी स्कूटी पर बैठकर बदमाशों का पीछा करना शुरु किया। आगे जाकर बदमाशों ने टैगोर गार्डन में एक शख्स से मोबाइल झपट लिया, लेकिन पीड़िता बदमाशों का लगातार पीछा करती रही। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास जाम होने की वजह से बेखबर बदमाशों ने अपनी स्कूटी रोक दी।
              पीड़िता भी वहां पहुंच गई और स्कूटी की पिछली सीट पर बैठे नाबालिग बदमाश को दबोच लिया। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने नाबालिग बदमाश को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर फरार बदमाश की पहचान कर ली है और उसकी धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox