यादव चैरिटेबल ट्रस्ट की आम सभा की बैठक संपन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यादव चैरिटेबल ट्रस्ट की आम सभा की बैठक संपन्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के खैरा मार्ग पर स्थित यादव चैरिटेबल ट्रस्ट गोपाल नगर के कार्यायल यादव भवन में ट्रस्ट की आम सभा की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट की कार्य कारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत सदस्य खलीफा भगतस्वरूप यादव व ट्रस्ट के खंजाची अमरपाल यादव को भावभीनि श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
यादव चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक की शुरूआत हवन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व संचालक रघुनाथ सिंह प्रधान ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने ट्रस्ट का पूरे साल का लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कि ट्रस्ट ने हर साल की तरह क्षेत्र में अपना सामाजिक दायित्व उत्कृष्ट तरीक से निभान वाले लोगों को समानित किया है। इस साल ट्रस्ट ने वृन्दावन में भी एक धर्मशाला का निर्माण करवाया है। ताकि लोगों को वहां जाने पर घर जैसा अनुभव हो और कोई परेशानी न हो। इसके लिए ट्रस्ट ने आठ करोड़ रूपये खर्च किये है। उन्होने कहा उनके दो साथी जो इस काम को संभाल रहे थे अब उनके बीच नही है। इसके लिए खजांची की जिम्मेदारी प्रीतपाल यादव को सौंपी गई है। सदस्यों ने एक बार फिर वर्तमान अध्यक्ष रोहताश यादव को ही अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। और उन्हे अपनी कार्याकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया है। साथ कुलदीप मैगजीन के पत्रकार चिरंजी लाल व झज्जर यादव सभा के प्रधान हेतराम को सम्मानित किया गय।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox