नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन के कार्यालय पर यमुना संसद पर चर्चा हुई। इसमें दिल्ली पंचायत संघ की ओर लोक संसद द्वारा यमुना संसद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चर्चा में यमुना संसद के आयोजक रवि शंकर तिवारी जी ने कहा कि यमुना जी की अविरलता व निर्मलता के लिए सभी दिल्ली वासियों को आगे आना चाहिए। यमुना जी दिल्ली की जीवनदायनी है। बैठक में यूनियन के सचिव आर के मेहता ने कहा है कि पहली बार किसी संस्था ने यमुना जी की निर्मलता के लिए आवाज बुलंद की है ओर धीरे-धीरे जन जन तक यमुना जी की बात पहुंच रही है। इस बैठक में पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व सह प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा कि 4 जून को यमुना जी पर मानव श्रृंखला के आह्वान पर दिल्ली के सभी गांवों को भागीदारी रहेगी। दिल्ली में अब यमुना जी व साहिबी नदी पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि यमुना जी के विषय पर गांवों में पंचायत आयोजित की जाएगी।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई