यमुना-हिंडन उफान पर, गाजियाबाद में बाढ़ को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यमुना-हिंडन उफान पर, गाजियाबाद में बाढ़ को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

गाजियाबाद/सिमरन मोरया/- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। यहां हिंडन नदी का पानी राहुल विहार इलाके में रिहायशी इलाकों तक आ गया है। मॉनसून में बारिश और यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने का असर सिटी एरिया में नजर आने लगा है। यहां वसुंधरा, वैशाली जैसे इलाके डूब क्षेत्र में पड़ते हैं।

गाजियाबाद में हिंडन नदी के डूब क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। हिंडन नदी का जलस्तर जो दो दिन पहले 200 मीटर के नीचा था वह सोमवार सुबह सीधे 200.95 पर पहुंच गया। आज मंगलवार को यह जलस्तर अभी और बढ़ गया। प्रशासन ने सभी लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

हिंडन बैराज के पांच गेट खोले
हिंडन नदी पर निगरानी रख रहे नायब तहसीलदार उमेश त्यागी ने बताया कि हिंडन बैराज में कुल 8 गेट है। पहले से ही पांच गेट खोल दिए गए हैं। ऐसे में जलस्तर बढ़ता है या डेजर लेक्ल 205 मीटर पर पहुंचता है तो सभी गेट खोल दिए जाएंगे। लेकिन यमुना का स्तर बढ़ने से यमुना का पानी हिंडन के डूब क्षेत्रों में बैक भी मारता है यह भी समस्या रहती है। फिलहाल हम पूरी तरह से अलर्ट है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
यमुना के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की अपील की गई है। लोग घर में खाने-पीने का सामान इकट्ठा कर लें। जरूरी कागजात जैसे राशन कार्ड, पासबुक और आधार कार्ड को वॉटरप्रूफ बैग में सुरक्षित रखें। जरूरी दवाएं, ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां अपने पास रखें।

गाजियाबाद में यमुना भी उफान में है। लोनी और करहेड़ा के डूब क्षेत्र में जिला प्रशासन ने एक बार फिर बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। विशेषकर लोनी के ग्रामीण इलाके जो यमुना से सटे हैं, वहां के लोगों को अपने मवेशी, कागजात, दवाइयां इत्यादी के साथ डूब क्षेत्र को खाली करने को भी कहा गया है।

घर के अनाज और पालतू जानवरों का चारा किसी ऊंची जगह पर रख दें। अगर बाढ़ की चेतावनी मिले तो गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार लोगों को तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचाएं। कोई परेशानी होने पर स्थानीय अधिकारी को सूचित करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox