मोदी ने थपथपाई सीएम योगी की पीठ, दिया अलग संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोदी ने थपथपाई सीएम योगी की पीठ, दिया अलग संदेश

-गर्मजोशी से मिले दोनों नेता, योगी ने गुलदस्ता देकर किया प्रणाम,

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जिसतरह से यूपी में भाजपा का प्रदर्शन रहा है उसके बाद से यही कयास लगाये जा रहे थे कि इसबार यूपी के सीएम की खैर नही है। लेकिन जब सीएम योगी ने नरेन्द्र मोदी को गुलदस्ता भेंट का प्रमान किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपा कर एक अलग ही संदेश दे दिया। इतना ही नही दोनो नेता गर्मजोशी से मिले और एक दूसरे का स्वागत किया। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है तथा लोग दोनो की मुलाकात की बाते कर रहे हैं।
          भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान सभी दलों के नेताओं ने नरेद्र मोदी को अपना नेता चुना। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। बैठक के बाद मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से भेंट की और सभी का अभिवादन किया। इन सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री ने जब मोदी को गुलदस्ता देकर प्रणाम किया तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। बता दें कि यह बैठक पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई।

मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
दोनों के बीच हुई इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा हो रही है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन रहा उसके बाद इस तरह से मोदी और योगी की मिलना एक अलग ही संदेश दे रहा है। दोनों के बीच काफी गर्मजोशी दिखाई दी।  

’एनडीए विकसित भारत के लिए संकल्पित’
बैठक बाद योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई!

प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार ’आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिजनों की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित है। भारत माता की जय!

राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव
संसद भवन की पुरानी इमारत में स्थित संविधान कक्ष में राजग की बैठक की औपचारिक शुरुआत होने के बाद वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मोदी को राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सहयोगी दलों ने अनुमोदन किया। अनुमोदन के बाद सभी नेताओं ने ध्वनि मत से मोदी को अपना नेता चुन लिया।
रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे
इससे पहले इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद जोशी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी को अपना नेता चुनने के लिए यहां पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एकत्रित एनडीए नेताओं से जोशी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को शाम 6 बजे होगा। एनडीए सांसदों के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गठबंधन के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox