मेरठ/सिमरन मोरया/- मेरठ के सरधना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव महमदपुर सिखेड़ा में दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत के बाद हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। किशोरी तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने गांव की सीमाएं पूरी तरह की सील
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव के सभी मुख्य मार्गों को बंद कर दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
मीडिया को भी नहीं मिल रही अनुमति
तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र मीडिया को भी गांव में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
भारी पुलिस बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर
देर रात शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया। दोनों ओर से आवाजाही रोक दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


More Stories
जनता की आवाज ही भगवान की आवाज: अभय सिंह चौटाला
सुख बांटने से ही मिलता है सच्चा संतोष: साध्वी ऋतंभरा
बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 6 स्कूटी और 1 बाइक बरामद
नींद की गोलियों से दूर रहने की सलाह, ‘स्लीप हाइजीन’ और वैदिक ‘स्वर विज्ञान’ को बताया स्थायी समाधान
‘अतिथि देवो भव’ की मिसाल: एसजीटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
लंबे समय से फरार चल रहा घोषित अपराधी पकड़ा गया