मेट्रो में फिर अश्लील हरकत आई सामने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेट्रो में फिर अश्लील हरकत आई सामने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

-मेट्रो में रोमांटिक हुआ कपल, एक-दूसरे को किया किस

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतों का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है। दिल्ली मेट्रो एक बार फिर अश्लील हरकत करते एक कपल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियों में कपल एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि डीएमआरसी ने इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों का दावा किया था लेकिन इस वीडियों के वायरल होने से डीएमआरसी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खुल गई है। डीएमआरसी ने अभी तक यह नही बताया है कि वह इस कपल पर किस तरह की कार्यवाही करेगी।

पिछले कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो लगातार चर्चा में बनी हुई है। आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें कपल गंदी हरकतें करते हुए दिखाई दिए। वहीं, कुछ वीडियो लड़ाई झगड़े के तो कुछ डांस के वीडियो भी सामने आये। अब एक ऐसा ही और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पहले दोनों अश्लील हरकत करते हैं फिर एक-दूसरे को किस करने लगते हैं। वायरल वीडियो आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। वहीं, किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियों के वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर दिल्ली मेट्रो की व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और डीएमआरसी से इस तरह के मामलों में कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई है और वहां मौजूद लोगों को अपनी बाते सुना रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग इस आंटी को शांत होने के लिए कह रहे हैं। महिला किस बात को यह लेकर बोल रही थी। यह तो स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन महिला के बोलने का अंदाज कमाल का है। महिला कहती है कि आंटी बन रहे हैं अंकल आप। बोलने की तमीज नहीं है और हंसते फिर रहे हैं। नकली टीका लगाकर हेमा मालिनी बनकर दिखा रही है। इससे एक दिन पहले एक लड़की का डांस करते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक लड़की सिर और हाथ पर पट्टी बांधे हुए है और ’बेकरार करके हमें’ गाने पर शाहरुख की तरह डांस कर रही है। जवान के लुक में यह लड़की नजर आ रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox