मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा, महिला गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा, महिला गिरफ्तार

दिल्ली/अनीशा चौहान/-   मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक सनसनीखेज कॉल आई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का जिक्र किया गया। इस कॉल के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, और उसे पारिवारिक कारणों से परेशान बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कॉल में क्या था दावा?

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में जो कॉल आई, उसमें कॉलर ने यह दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की योजना बनाई गई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और कॉलर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पहले भी मिली थी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी मिली हो। इससे पहले, जुलाई महीने में भी मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की बात कही गई थी। आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की धमकी भी दी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

उत्तर प्रदेश से हुई थी गिरफ्तारी

इसी तरह की एक और धमकी जुलाई में मिली थी, जब उत्तर प्रदेश के 112 हेल्पलाइन नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर के निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने संजय कुमार की लोकेशन गोरखपुर जिले के देवराड गांव में ट्रेस की थी। बाद में यह पता चला कि संजय कुमार ने नशे की हालत में यह कॉल की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox