मालवा निमाड़ में भाजपा ने 66 में से 48 सीटें जीती, कांग्रेस के दिग्गज नेता हारे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मालवा निमाड़ में भाजपा ने 66 में से 48 सीटें जीती, कांग्रेस के दिग्गज नेता हारे

मानसी शर्मा /-   बीते दिन मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों की मतगणना हुई। जिसके बाद प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी को जीत हासिल हुई है। बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं। इस बार चुनाव में कांग्रेस के बड़े उम्मीदवारों का हार का सामना करना पड़ा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ को जीत को तिजोरी कहा जाता है। माना जाता है कि जिस भी पार्टी को यहां बहुमत मिलता है। वो पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाती है। इस बार बीजेपी को 48 सीटें मिली है। यहां पर कुल 66 सीटें हैं। जिसमें से एक सीट इस बार भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है। कांग्रेस को इस बार 17 सीटों से संतोष करना पड़ा है।  

अगर पिछले विधानसभा चुनाव को बात की जाए तो कांग्रेस को मालवा निमाड़ में 35 सीटें मिली थी। कांग्रेस के कई बड़े उम्मीदवार इस बार के चुनाव में हार गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा को भाजपा के राजेश सोनकर ने हरा दिया। सज्जन यहां के दिग्गज नेता माने जाते थे और उन्हें हराना आसान नहीं था। वहीं भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी भी खातेगांव से चुनाव हार गए। इंदौर में जीतू पटवारी को भी हार मिली है।

कई जिलों में एक भी सीट नहीं मिली
कांग्रेस को मालवा निमाड़ के कई जिलों में एक भी सीट नहीं मिली। इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, नीमच और देवास में एक भी सीट नहीं मिली है, जबकि यह जिले पहले कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे।

मालवा निमाड़ के जिलों में भाजपा कांग्रेस को मिली कितनी सीटें
खरगोन

भाजपा 3 कांग्रेस 3

इंदौर

भाजपा 9 कांग्रेस 0

धार

भाजपा 2 कांग्रेस 5

बड़वानी

भाजपा 2 कांग्रेस 2

झाबुआ

भाजपा 1 कांग्रेस 2

अलीराजपुर

भाजपा 1 कांग्रेस 1

बुरहानपुर

भाजपा 2 कांग्रेस 0

खंडवा

भाजपा 4 कांग्रेस 0

उज्जैन

भाजपा 5 कांग्रेस 2

आगर

भाजपा 1 कांग्रेस 1

शाजापुर

भाजपा 3 कांग्रेस 0

मंदसौर

भाजपा 3 कांग्रेस 1

नीमच

भाजपा 3 कांग्रेस 0

रतलाम

भाजपा 4 कांग्रेस 0 भारत आदिवासी पार्टी 1

देवास

भाजपा 5 कांग्रेस 0

कुल भाजपा 48, कांग्रेस 17, भारत आदिवासी पार्टी 1

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox