मानव स्थली स्कूल का राष्ट्रीय सीबीएससी टेबल टेनिस में रहा दबदबा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मानव स्थली स्कूल का राष्ट्रीय सीबीएससी टेबल टेनिस में रहा दबदबा

-प्रतियोगिता में स्कूल टीम ने 15 में से 10 वर्गों में पदक जीते

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- मानव स्थली स्कूल के टेबल टेनिस के खिलाडीयों का राष्ट्रीय सीबीएसई 2023 में दबदबा रहा। मानव स्थली स्कूल की टीमों ने प्रतियोगिता में 15 में से 10 वर्गों में पदक जीते है। 9 से 13 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय सीबीएसई टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2023 का आयोजन श्री प्रकाश सिनर्जी स्कूल, पेद्दापुरम में किया गया।  


            राष्ट्रीय सीबीएसई टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2023 में कुल 15 पदको में से मानव स्थली स्कूल ने 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक अपनी झोली में डाले।
            अंडर 19 गर्ल्स टीम ने जहाँ गोल्ड जीता, वही अंडर 17 में बॉयज एवं गर्ल्स दोनों टीमों ने गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया। अंडर 14 में गर्ल्स टीम ने कास्य पदक अपने नाम किया।
            सिंगलस में अंडर 17  गर्ल्स में अवीशा ने गोल्ड जीता, बॉयज में सुधांशु ने कास्य पदक पक्का किया।
           अंडर 19 गर्ल्स में प्रिठोकी ने कास्य जीता, अंडर 14 गर्ल्स में धानी ने भी कास्य पदक जीता।
           स्कूल प्रबंधन समिति ने बच्चों द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन करने पर बधाई दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox