अंजलि को न्याय दिलाने के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंजलि को न्याय दिलाने के लिए थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन

-मामा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के कंझावला कांड में कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाली अंजलि की मौत के मामले में परिजन न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। मृतका के रिश्तेदार और कुछ अन्य लोग न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने के बाहर बैठे हैं। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की धारा लगाने की मांग की है। साथ मृतका के मामा ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं।
            मृतका के मामा ने कहा कि एसएचओ ने कहा कि वह हमें डीसीपी से बात करवाएंगे और मामले में धारा 302 (हत्या) दर्ज करना उनके हाथ में नहीं बल्कि बड़े अफसरों के हाथ में है। अंजलि के मामा का कहना है कि जांच जारी है। हम ये चाहते हैं कि जब आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है तो पुलिस और क्या देखना चाहती है?। उन्होंने मांग की कि मामले में एफआईआर में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ी जाए।
            इससे पहले, अदालत ने कंझावला में कार से घसीटने पर स्कूटी सवार एक युवती अंजलि की मौत के मामले में सोमवार को छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल के समक्ष अभियोजन पक्ष ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान पाया गया कि आरोपियों को पता था कि पीड़ित का शव पहियों के नीचे घसीटा जा रहा है। हालांकि अतिरिक्त सरकारी वकील ने उन दोनों आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया, जो पहियों के नीचे क्या है, इसे देखने के लिए कार से उतरे थे।
                जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए जा रहे हैं। कार द्वारा लिया गया मार्ग स्थापित किया जा रहा है और लगभग 20 गवाहों ने अपने बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक नया गवाह जो दुर्घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर था, जांच में शामिल हो गया है।
               पुलिस ने इस मामले में शुरुआत में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। उनकी तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर, अदालत ने गुरुवार को उनकी हिरासत की अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी। पुलिस ने बाद में आशुतोष को पकड़ा जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
              एक अन्य आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और शनिवार को उसे जमानत मिल गई। 20 साल की अंजलि सिंह की उस समय मौत हो गई जब एक कार ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जो उसे सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किमी तक घसीटती चली गई। पुलिस ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि आरोपी कार से उतरे थे और देखा कि कुछ फंस गया है, लेकिन वे फिर भी वाहन चलाते रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox