नई दिल्ली/- मांगों को लेकर दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर नगर निगम जोन कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी और उनका रुका हुआ वेतन और एरियर उन्हें नहीं मिलेगा तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
स्वच्छता सैनिकों ने बताया कि जब तक हमारे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा और बोनस नहीं दिया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी हालांकि सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन लोगों को प्रशासन की तरफ से 2ः00 बजे मीटिंग में आने का निमंत्रण मिला है हम उसमें अपने मुद्दे उठाएंगे और अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल कई दिनों तक जारी रहेगी।
इस विरोध प्रदर्शन से देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से दिल्ली वालों के सामने मुसीबत बढ़ सकती है। पहले ही बारिश की वजह से बीमारियां बढ़ती जा रही ह।ै ऐसे में अगर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो दिल्ली वालों को और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सफाई कर्मचारियों ने इस हड़ताल के लिए पूरी तरह से निगम प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा