मुंबई/ प्रियंका सिंह/- 22 मार्च की सुबह की है, जब महिला वैज्ञानिक ऋचा कौशिक-अरोड़ा अपने फ्लैट की ओर जा रही थीं, जहां उनका फ्लैट जीर्णोद्धार कार्य के चलते बंद था। इस दौरान उनके पड़ोसी दिवेश विर्क के पिटबुल और डाबरमैन कुत्ते, जिन्हें उनके नौकरानी और ड्राइवर ले आए थे, ने हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, नौकरानी ने कुत्तों के पट्टे पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद दोनों कुत्तों ने महिला पर हमला किया। महिला के चेहरे, नाक, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। किसी तरह कुत्तों से महिला को बचाया गया और फिर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी नाक की सर्जरी की गई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद कुत्तों के मालिक दिवेश विर्क, नौकरानी और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज