-मात्र पांचवी पास है आरोपी, अब तक करीब 150 महिलाओं व छात्राओं को बना चुका है अपना निशाना
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका साईबर सैल टीम ने महिलाओं की अश्लील फोटों बनाकर उन्हे प्रताड़ित कर ब्लैक मेल करने वाले एक अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फ्रेंडशिप एप से महिलाओं के नंबर ढूंढता था और फिर उन्हे व्हाट्स एप के जरीये र्व्चुअल नंबर से कॉल कर फ्रेंडशिप करने के लिए कहता था लेकिन जो महिलाए उसकी ऑफर को ठुकरा देती थी उनके फोटोशॉप पर अश्लील फोटो बनाकर प्रताड़ित व ब्लैकमेल करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मात्र पांचवी पास है लेकिन अब तक करीब 150 महिलाओं व लड़कियों को अपना निशाना बना चुका है। पुलिस इस मामले के अलावा अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी द्वारका विक्रम सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिला की साइबर सैल टीम ने साइबर अपराध से जुड़े एक मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होने बताया कि में ऑपरेशन वर्चस्व के तहत पुलिस पूरी सतर्कता के साथ पूरे क्षेत्र में अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। पुलिस की प्राथमिकता अपराध घटित होने से पहले ही उसे रोकने की रहती है। उन्होने बताया कि 23 मार्च को पुलिस की साइबर सैल को एक महिला ने शिकायत दी थी कि एक अंजान नंबर से एक कॉल आता है और वह शख्स उसे दोस्ती करने के लिए कहता है साथ इंकार करने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी देता है।

साइबर सैल के एसएचओ जगदीश कुमार की देखरेख में एसीपी विजय सिंह ने एक टीम तैयार की जिसमें महिला एसआई निकिता, एसआई महेन्द्र, साहिल, एएसआई मुकेश और सिपाही रवि को आरोपी को तलाश कर पकड़ने के आदेश दिये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंटस और वर्चुअल नंबर की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने आईडीपीआर, सीडीआर और सीएएफ के आईपी पते और मोबाइल नंबर की भी जांच की। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद फोन के आईएमईआई नंबर के आधार पर शाहबाद डेयरी में छापेमारी की और आरोपी सचिन कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी सी-ब्लॉक, शाहबाद डेयरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि वह व्हाट्स ऐप पर फ्रेंडशिप एप से महिलाओं के नंबर ढूंढता था और फिर उन्हे व्हाट्स एप के जरीये र्व्चुअल नंबर से कॉल कर फ्रेंडशिप करने के लिए कहता था लेकिन जो महिलाए उसकी ऑफर को ठुकरा देती थी उनके फोटोशॉप पर अश्लील फोटो बनाकर प्रताड़ित व ब्लैकमेल करता था। आरोपी मात्र पांचवी पास है लेकिन वह अपने काम में इतना माहिर था कि उसने यू-ट्यूब से यह सब सीख लिया और फिर नकली इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरीये लड़कियों को ब्लैक मेल करने लगा। आरोपी ने बताया कि अभी तक वह करीब 100 लड़कियों के फोटो नकली इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर डाल चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अविवाहित है और शाहबाद डेयरी में मजदूर का काम करता है लेकिन मूलरूप से जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा का रहने वाला है।


More Stories
सोनू दरियापुर गैंग का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
महंगे सामानों की खरीद पर सवाल, सिंधिया ने BSNL मामले में शुरू कराई कार्रवाई
डार्क पैटर्न पर नहीं चलेगी चालाकी, RBI ने बैंकों को दिया साफ संदेश
कैबिनेट में जवाबदेही की बारी, पीएम मोदी करेंगे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा
पुलिस थाना कोतवाली की टीम को बड़ी सफलता, तीन मामलों का हुआ पर्दाफाश
RSS मंथन में नितिन नवीन की भागीदारी, भाजपा में नई सियासी हलचल संभव