महाकुंभ से अचानक लौटीं लॉरेन, जानिए क्या है वजह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाकुंभ से अचानक लौटीं लॉरेन, जानिए क्या है वजह

- 10 दिन तक करने वाली थीं कल्पवास

मानसी शर्मा/-  एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ से अचानक लौट गईं. वे महाकुंभ में आई थीं. उन्हें यहां 10 दिनों तक रुकना था, लेकिन वे अचानक लौट गई हैं. बुधवार सुबह वे रॉयल भूटान एयरलाइंस से प्रयागराज से भूटान के लिए रवाना हुईं. बुधवार सुबह ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर रॉयल भूटान एयरलाइन की फ्लाइट लैंड हुई थी. यहां से लॉरेन भूटान पहुंच गई हैं. कुछ दिनों तक वे भूटान में ही प्रवास करेंगी. हालांकि जाते-जाते उन्होंने गुरु से दीक्षा ली.  लॉरेन 10 दिनों तक महाकुंभ में कल्पवास का करने आईं थीं. लेकिन 3 दिनों में ही लॉरेन अचानक लौट गईं. मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने की उनकी खास इच्छा थी. लेकिन वे नहीं कर पाईं. बताया जा रहा है कि सामूहिक गंगा स्नान में लॉरेन बीमार हुई थीं. जॉब्स 13 जनवरी को प्रयागराज पहुंची थीं. वे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में ठहरी थीं.

बता दें कि महाकुंभ में लॉरेन को नया नाम कमला दिया गया है. लॉरेन की सनातन धर्म में गहरी आस्था है. शायद यही वजह है कि आध्यात्मिकता की खोज में वे भारत आ पहुंची. यहां पहुंचते ही वे सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने गई थीं. इसके बाद वे कुंभ आई थीं.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox