महाकाल के दर्शन कर लौट रहे भाजपा नेता की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे भाजपा नेता की मौत

मानसी शर्मा / – मध्यप्रदेश के गुना इलाके से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहा, गुना में नेशनल हाइवे-46पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज की जान चले गई। संजीव भारद्वाज अपने साथियों के साथ उज्जैन से महाकाल दर्शन के बाद आगरा लौट रहे थे। इस दौरान, कुंभराज थाना इलाके के खटकिया पर उनकी कार का टायर फट गया जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बता दें, भारद्वाज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी और एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री थे।

कार का टायर फटने से हुई दुर्घटना

कार में संजीव भारद्वाज के साथ श्रवण कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, मुकुल फौजदार मौजूद थे जिन्हें चोटें आई हैं। इसके अलावा, कार के आगे सीट पर बैठे ड्राइवर और विजय वर्मा ने सीट बेल्ट लगा रखा था जिससे वे आंशिक तौर पर घायल हुए है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह करीब 5 बजे कार पार्वती पुल के पास से गुजर रही थी, उसी वक्त यह सड़क हादसा हुआ। पिछला टायर फटने की वजह से कार बेकाबू हो गई और दूसरी लेन में जाकर पलट गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली हादसे की जानकारी

बता दें, मृतक संजीव भारद्वाज उत्तर प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक थे। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत पर आगरा में यूपी के बीजेपी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे की जानकारी ली है। इसके अलावा यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी एवं एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री श्री संजीव भारद्वाज जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox