मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या

-23 जून को मोनू क्लयाणे को मारी गई थी गोली -कैलाश विजयवर्गीय से था करीबी रिश्ता

मध्य प्रदेश/अनिशा चौहान/ – मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मोनू कल्याणे है जो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेहद करीबी बताया जा रहा है। विधानसभा इंदौर-3 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगों में होती थी।

बता दें कि रविवार के दिन 23 जून को मोनू क्लयाणे को गोली मारी गई है। मोनू को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। घटना एमजी रोड का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने इस हत्या को अंजाम दिया था। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही साथ इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब मोनू किसी रैली की तैयारी के बाद घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर बाइक से आए थे। वो मोनू से बात करने लगे। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने मोनू पर गोलिया चला दी। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि मोनू के अलावा उसके दोस्तों पर भी गोली चलाई थी, लेकिन वो बच गए।

कैलाश विजयवर्गीय ने की परिवार से मुलाकात

गौरतलब है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय, मोनी के घर पहुंचे और परिवार से बातचीत भी की है। इलाके में फिलहाल तनाव की स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox