मध्यप्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्त हुई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मध्यप्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्त हुई

मध्यप्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्त हुई शिवराज सरकार -मिलावटखोरों के खिलाफ आजीवन कारावास की सजा का किया प्रावधान

मध्यप्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्त हुई शिवराज सरकार
-मिलावटखोरों के खिलाफ आजीवन कारावास की सजा का किया प्रावधान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मध्यप्रदेश में सरकार ने शुक्रवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को आजीवन कारावास देने के लिए दंड कानून (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी। इसकी जानकारी राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को अब कड़ी सजा दी जाएगी।
                   नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को अब सख्त सजा दी जाएगी। इसको देखते हुए (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दी गई है। इसमें व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।श् बता दें कि दिसंबर 2019 में मिलावट से पैदा होने वाले खतरों को लेकर भोपाल में जागरूकता रैली निकाली गई थी।
                  बता दें कि खाद्य पदार्थो में मिलावट को लेकर भोपाल में एक रैली का आयोजन किया गया था जिसमें में सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया था। यह रैली राजधानी के रोशनपुरा से लाल परेड तक निकाली गई थी। इसमें लोगों ने मिलावट के खिलाफ नारे लगाए थे और शुद्ध खाद्य उत्पादों की मांग की थी। जगह-जगह मिलावट को लेकर छापे मारे जाते हैं। पिछले दिनों शहद में मिलावट का मामला देशभर में चर्चा में छाया रहा था। बता दें कि देशभर में खाद्य पदार्थो में मिलावट का काम तकिया जाता है। इसकी रोकथाम के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox