मधुविहार में नेताजी को दी गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधुविहार में नेताजी को दी गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

- द्वारका सेक्टर तीन स्थित सोलंकी मार्केट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका के मधुविहार वार्ड की सोंलकी मार्किट में हर साल की तरह इस बार भी मुधविहार आरडब्ल्यूए प्रधान रणबीर सिंह के नेतृत्व में चुनिंदा प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं व्यवसाइयों की उपस्थिति में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

इस उपलक्ष्य में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष एवं मधुविहार आरडब्लूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा की हम प्रत्येक वर्ष नेताजी को स्मरण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना हमारा परम कर्तव्य है। वहीं समाज सेवी एडोकेट राकेश कुमार ने कहा कि हमे अपने बच्चों को नेताजी जैसे व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ बताना चाहिए। आर डब्लू ए महा सचिव जगदीश नैनवाल ने नेताजी के जीवन एवम उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉक्टर सुरेंद्र झा ने मंच संचालन करते हुए नेताजी के आदर्शों से सीख लेने की बात कही। इस अवसर पर ओमप्रकाश अत्री, सतीश जैन, हरिश्चंद्र राय, सुरेश लाला, अशोक अग्रवाल, कौशल शर्मा आदि ने उपस्थित होकर नेताजी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox