मंहगाई व बेरोजगारी पर सरकार का वार, अगले डेढ़ साल में देगी 10 लाख नौकरियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मंहगाई व बेरोजगारी पर सरकार का वार, अगले डेढ़ साल में देगी 10 लाख नौकरियां

-11 राज्यों में चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, 2024 पर भी नजर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मंहगाई व बेरोजगारी पर विपक्ष के सवाल झेल रही मोदी सरकार अब बेरोजगारी के खिलाफ एक्शन में आ गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए मोदी सरकार ने आने वाले डेढ़ साल में विभिन्न सरकारी विभागों में 10 लाख पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। सरकार के इस कदम से देश के करोड़ों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये नौकरियां देने का आदेश दिया है।
             प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सरकार के इस कदम के लिए ट्वीट किया गया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।
                मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने इससे पहले बीते अप्रैल में भी सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था। ताकि देश में युवाओं के लिए अवसर पैदा किए जा सकें।
                जानकार पीएम मोदी के इस कदम को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़ कर देख रहे हैं। दरअसल 10 लाख नौकरियां देने का टारगेट दिसंबर, 2023 रखा गया है। वहीं, साल 2024 में देश में आम चुनाव यानी की लोकसभा चुनाव भी होंगे। इस साल 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा साल 2023 में राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य अहम राज्यों में भी चुनाव होने हैं। ये सभी राज्य 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की नजर से बेहद अहम माने जा रहे हैं।  
इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
              बता दें कि लंबे समय से विपक्ष द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की जा रही है। इसी बीच सरकार की ओर से इतनी बड़ी संख्या में भर्ती को हरी झंडी दिखाई गई है। ये भर्तियां अगले 1.5 साल यानी की दिसंबर, 2023 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों की ओर से आयोजित कराई जाएंगी।
               कांग्रेस पार्टी की ओर से सरकार के इस कदम पर सवाल खड़े किए गए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस कदम को ’900 चूहें खाकर बिल्ली हज को चली’ बताया। सुरजेवाला ने कहा कि देश में बीते 50 सालों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 75 सालों में सबसे कम कीमत पर है। उन्होंने सवाल किया कि पीएम मोदी केवल ट्विटर-ट्विटर खेलकर कब तक इन बातों से ध्यान हटाएंगे?
गृहमंत्री अमित शाह ने धन्यवाद दिया
                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए इस कदम पर गृहमंत्री अमित शाह ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा- नए भारत का आधार उसकी युवा शक्ति है, जिसको सशक्त बनाने के लिए मोदी जी निरंतर कार्यरत है। मोदी जी द्वारा सभी सरकारी विभागों व मंत्रालयों में 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख भर्ती करने का निर्देश युवाओं में नयी आशा और विश्वास लायेगा। इसके लिए पीएम मोदी जी का धन्यवाद करता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox