नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा की अभिनेत्री अंजलि राघव द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने अभिनेता को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद स्थित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान अनुचित व्यवहार का आरोप
शिकायत के अनुसार, यह मामला अगस्त 2025 का बताया जा रहा है, जब लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया गया। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें गलत तरीके से छुआ गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी।
पहले सुलझा मामला, अब फिर उठी आवाज
बताया जा रहा है कि घटना के बाद उस समय दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए मामला शांत हो गया था। हालांकि अब अभिनेत्री ने दोबारा महिला आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए न्याय की मांग की है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिना सहमति वीडियो को वायरल किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
महिला आयोग की सख्ती, निष्पक्ष जांच का भरोसा
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने स्पष्ट किया है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। आयोग ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
मामले ने फिर पकड़ी तूल, नजर जांच पर
इस विवाद के दोबारा सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर 2 अप्रैल को होने वाली पूछताछ पर टिकी है, जहां से इस मामले में आगे की दिशा तय होगी।


More Stories
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक