भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की किसानों के लिए मुआवजे की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की किसानों के लिए मुआवजे की मांग

-कहा- लगातार कई दिन से हो रही बारिश के चलते कई फसलों को हुआ नुकसान -मुआवजे के साथ तुरंत जल निकासी की भी व्यवस्था करे सरकार- हुड्डा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/सिद्धार्थ राव/- पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले लगभग 2 हफ्ते से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आलू समेत सब्जी की कई फसलें तो पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। गेहूं और सरसों के किसानों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इसलिए सरकार को बिना देरी किए किसानों को हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर तत्काल मुआवजा देना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि पिछले कई सीजन से किसान लगातार मौसम की मार झेल रहे हैं। बार-बार उनकी तरफ से मुआवजे की भी मांग की जाती है। लेकिन, ना बीमा कंपनियों की तरफ से और ना ही सरकार द्वारा उनके नुकसान की भरपाई की गई। पिछले सीजन में भी ज्यादा बारिश और जलभराव की वजह से साढ़े पांच लाख एकड़ से ज्यादा फसलों का खराबा हुआ था। लेकिन, आज तक किसान मुआवजे का इंतजार ही कर रहे हैं। ना सरकार ने मुआवजा दिया और ना ही जलभराव की समस्या का कोई समाधान किया। इसके चलते किसानों को पिछली फसल का तो नुकसान हुआ ही, इस सीजन में भी वे बुवाई नहीं कर सके। ऐसे में सरकार को उन किसानों के लिए डबल मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि सरकार को पिछले दिनों हुई बारिश के चलते हुए व्यापक जलभराव की निकासी के लिए भी फौरन व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि किसानों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे कोरोना संक्रमण की वजह से आइसोलेशन में हैं। लेकिन, जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर किसानों के बीच पहुंचेंगे। क्योंकि, उन्हें लगातार किसानों की शिकायतें मिल रही हैं। कहीं उन्हें मौसम की मार झेलनी पड़ रही है तो कहीं सरकारी कुप्रबंधन। सरकारी अनदेखी की वजह से पहले उन्हें डीएपी नहीं मिला, अब यूरिया और सूरजमुखी के बीज के लिए उनके चक्कर कटवाए जा रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि सरकार अपने रवैये को सुधारे और अन्नदाता को परेशान करना बंद करे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox