भारत में स्थाई शांती के लिए पाकिस्तान से बेहतर संबंध जरूरी- फारूक अब्दुल्ला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में स्थाई शांती के लिए पाकिस्तान से बेहतर संबंध जरूरी- फारूक अब्दुल्ला

-जब तक पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर नहीं होते, भारत में कभी भी शांति नहीं हो सकती

नई दिल्ली/- नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक पाकिस्तान के साथ हमारे बेहतर संबंध नहीं होंगे तब तक हम भारत में कभी भी शांति नहीं देख पाएंगे। हम मुसलमानों को आगे बढ़ते हुए नहीं देख पाएंगे क्योंकि मुसलमानों को देशद्रोही माना जाता है। हम देशद्रोही नहीं हैं, हम भारतीय हैं बाकियों की ही तरह।
               इससे एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के सर्वांगीण विकास का विचार तब तक सार्थक नहीं हो सकेगा, जब तक उनके बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ने के लिए जम्मू-कश्मीर का इस्तेमाल कर रहा है, जो जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी देना तो दूर की बात है, जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों पर नियंत्रण रखने वाली केंद्र सरकार ने सैकड़ों नौकरीपेशा युवाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox