मानसी शर्मा /- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से एक अजीब मांग की है। इससे क्रिकेट जगत भी हैरान है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से ही मुआवजे की मांग की है। खास बात ये है कि पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम का हवाला देकर मुआवजा मांगा है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन साल 2025 में होने वाला है। इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है। इस टूर्नामेंट से पहले पीसीबी ने आईसीसी से मुआवजे की मांग की है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करेगा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना सबसे मुश्किल होगा। सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। भारतीय टीम का कहना है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान ने की तो हम खेलने नहीं जाएंगे।सरकार भी नहीं चाहती कि भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान जाए। इसे लेकर पीसीबी ने आईसीसी से मांग की है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो पीसीबी को इसका मुआवजा मिलना चाहिए।
पाकिस्तान नहीं जाना चाहती भारतीय टीम
पाकिस्तान भी एशिया कप 2023 की मेजबानी कर रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम ने सुरक्षा का हवाला देकर खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद भारत के मैच श्रीलंका में कराए गए।ऐसे में एक बार फिर जब पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा तो अगर भारत पाकिस्तान नहीं जाता है तो मैच किसी और देश में हो सकते हैं। इससे पाकिस्तान नाराज है। पाकिस्तान का कहना है कि जब हम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आ सकते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारत पाकिस्तान क्यों नहीं आ सकता।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन