नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ब्रिटिश पीएम का भव्य स्वागत किया गया। भारत की अपनी इस यात्रा पर पहले ब्रिटिश पीएम गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचे है। उन्होंने अहमदाबाद के गांधी आश्रम में एक संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘इस असाधारण व्यक्ति के आश्रम में आना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है और यह समझने के लिए कि कैसे उन्होंने सच्चाई और अहिंसा के ऐसे सरल सिद्धांतों को बेहतर बनाने के लिए दुनिया को बदलने के लिए प्रेरित किया।’
साबरमती आश्रम का किया दौरा
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने इस ऐतिहासिक आश्रम में चरखा भी चलाया।
महात्मा गांधी की शिष्या ब्रिटिश एडमिरल की बेटी मेडेलीन स्लेड उर्फ मीराबेन की आत्मकथा साबरमती आश्रम द्वारा यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उपहार में दी जाएगी। महात्मा गांधी की ओर से लिखी गई पहली दो पुस्तकों में से ये एक है, जो कभी प्रकाशित नहीं हुई है।
ब्रिटिश पीएम गुजरात जैव प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय एंव गांधीनगर में अश्ररधाम मंदिर भी जाएंगे। वे वडोदरा शहर के पास हलोल में जेसीबी कंपनी के एक संयंत्र का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बोरिस जॉनसन आज दिल्ली में मुलाकात करेंगे।


More Stories
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर पर अमानवीय अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ में अवैध रूप से चल रहे गन्ने के कोल्हू, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
नंदू गैंग से जुड़े दो शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
राष्ट्रीय मैराथन मंच पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की दमदार मौजूदगी
पांदा जागीर, देवास से उठी कबीर वाणी की वैश्विक प्रतिध्वनि
मजलिस पार्क में आग पर काबू पाने के दौरान सिलेंडर फटा