बीआरजी द्वारा बहादुरगढ़ योग वीक महोत्सव का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी द्वारा बहादुरगढ़ योग वीक महोत्सव का आयोजन

-बीआरजी के 21 सदस्य रोजना करेगे 21 सूर्य नमस्कार, क्षेत्रवासियों को देंगे स्वस्थ रहने का संदेश

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- योग दिवस के उपलक्ष्या में बहादुरगढ रर्नस ग्रुप द्वारा सेक्टर 9 में बहादुरगढ के लोगो के लिए “योग वीक महोत्सव“ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस शिविर में बीआरजी के 21 सदस्य रोजाना 21 योग कर लोगों को बिमारियों से दूर रहने का संदेश देंगे। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप) हर साल की तरह इस साल भी “इन्टरनेशनल योगा वीक“ योग महोत्सव आयोजित कर रहा है। रोज सुबह बी आर जी पॉइंट सेक्टर 9 मे सुबह 6 बजे से पिछले 10 दिन से विशेष शिविर लगाया गया है। इसमें लोगो को योग के टिप्स दिए जा रहे है। दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बी आर जी ग्रुप और बहादुरगढ शहर के लोगो को रोज शिविर में विशेष योगाभ्यास एवं प्राणायाम की क्रियाएं सिखाई जा रही है।
योग की मदद से आप अपनी याददाश्त तेज कर सकते हैं। हाल में हुए एक अमेरिकी शोध के अनुसार, प्रतिदिन 20 मिनट तक योगासनों का अभ्यास दिमाग के लिए ट्रेडमिल पर घंटों दौड़ने जितना फायदेमंद है। योग से विभिन्न बीमारियों को दूर करने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

योगा एक्सफर्ट प्रवीन सांगवान व योगाचार्य शिव कुमार द्वारा कार्यक्रम में लोगों को योगासन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं जा रही है। उन्होंने बताया योग शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। लोगो में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल समस्या, डिप्रेशन जैसी समस्याओं में राहत दिलाने के लिए योगा एक अहम भूमिका निभाता है। बी आर जी ग्रुप के 21 सदस्य रोज 21 सूर्या नमस्कार कर जून महीने में 21 जून तक कर समाज मे योग करने का संदेश दे रहे है। अपने आस पड़ोस में जरुरी है कि सभी अपनी दिनचर्या में योगा को जरुर शामिल करें।

उन्होंने विभिन्न क्रियाएं जैसे सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, हलासन सर्वांगासन, ताड़ासन, विपरितकरणी मुद्रा, सूक्ष्म व्यायाम, पवनमुक्तासन, भद्रासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, उद्गीथ द्वारा हमें सदैव टेंशन फ्री रहना चाहिए। हमेशा योग करते रहना चाहिए। योग करने से तन मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि योग शिविर 21 जून तक निरंतर चलेगा।
बी आर जी ग्रुप से कर्नल संतकुमार, भगत सिंह खञी, बिजय सिंह, दीपक गुलिया ,सागर ओहलान, जगजीत राठी, अनिल पन्तेजा, सुनील कश्यप, दीपक छिल्लर, सुरेंद्र बेनीवाल, रेखा बेनीवाल, प्रिंस, विकास छिल्लर, यश जून, परवीन, लक्की, जगदीश राठी, विरोनिका, सुनील कुमार, धर्मवीर, अजय, अनुराग सुमन, योगेश दहिया, सुचेत शौकीन, धर्मवीर, दिनेश पांचाल, सफाली, सुमन, प्रिती, किरण, विनीता, शर्मिला, संतोष, निधि, प्रथम अञी, विनय, पवन, मिलन आर्य, नवीन, विकास, अजय छिल्लर, संसार कुंडु, गुलाब सिंह आदि ने लाभ उठाया और रोजाना योग करेंगे तो हमेशा बीमारियों से रहेंगे दूर नारे को बुलंद किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox