बापू ग्राम में फ्रांस की योगाचार्य ने एनएसएस शिविर में समझाया योग का महत्व

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बापू ग्राम में फ्रांस की योगाचार्य ने एनएसएस शिविर में समझाया योग का महत्व

-इजाबेल ने द्वितीय बौद्धिक सत्र में योगासन, प्राणायाम व मेडिटेशन पर दिया व्याख्यान  
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के विशेष आवासीय शिविर के चौथे दिन गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बापूग्राम में आज शिविरार्थियो ने प्रथम सत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। द्वितीय बौद्धिक सत्र में योगाचार्य विवेक भारत गौड तथा उनके शिष्य फ्रांस से आई इजाबेल ने शिविरार्थियों को योगासन, प्राणायाम व मेडिटेशन से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी।
              इस पर बोलते हुए विवेक भारत गौड ने कहा कि योग हमारी प्राचीन प्रणाली है जिसके माध्यम से हम बिना औषधि के अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं और यही कारण है कि विदेश के लोग भी हमारी इस विधा को सीखने के लिए योग नगरी ऋषिकेश में आते हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह ने कहा कि योग रोगों को दूर करने का एक प्रमुख साधन है ।
                इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कैंप का निरीक्षण किया तथा शिविरार्थियों से बात कर उनको शिविर के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखने के निर्देश दिए ।शिविर में राम प्रसाद उनियाल, प्रमोद उनियाल, विजय पाल सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, सुशील रावत, अनमोल कश्यप, भारती, नाजिश, संजना नेगी,बलिराम,निशु, ओमकार,सुनिता आदि ने शिरकत की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox