बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने नये अंदाज में मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस, लोगों की तारीफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने नये अंदाज में मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस, लोगों की तारीफ

-ग्रुप के 77 धावकों ने लगाई 15 किलोमीटर की दौड़ और 15 साइकलिस्ट ने चलाई 77 किलोमीटर साइकिल -बी आर जी पॉइंट पर ओलंपियन कर्नल संतकुमार ने फहराया तिरंगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/भावना शर्मा/- लोगों की सेहत व देश की एकता, अखंडता व भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ के साथ बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी ग्रुप) ने बड़ी धूमधाम के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस बार स्वतंत्रता दिवस को नये अंदाज में तिरंगे को सलामी देने के लिए बीआरजी ग्रुप के धावकों ने बीआरजी प्वांइट सेक्टर-9 में 77 धावकों ने 15 किलोमीटर की दौड़ लगाई और 15 साकलिस्ट ने 77 किलोमीटर साइकिल चलाकर तिरंगे को सलामी दी।
                दीपक छिल्लर ने बताया कि इस अवसर पर ओलंपियन कर्नल संतकुमार ने तिरंगा फहराया। इस समारोह का आयोजन बीआरजी के सदस्य सुचेत शौकीन, जगदीश राठी, सज्जन सैनी, बिजय सिह, ब्रह्म प्रकाश मान, हितेश, प्रवीन सांगवान की अगुवाई में किया गया। हिदायत ने एंकर की भुमिका निभाई। इस अवसर पर बी आर ग्रुप के सभी सदस्य, मोहित अकेदमी, के एन सी अकेदमी, बच्चे, बड़े व आमजन को मिलाकर करीब 250 लोग
उपस्थित थे।

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के  77 धावको ने तिरंगा हाथ मे लेकर देशभक्ति के गीतो के साथ 15 किलोमीटर दौड लगाई। दर्शकों ने भारत माता की जयकारों के साथ समा बांध दिया। दौड के बाद बी आर जी पॉइंट पर बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति के गीत पेश कर सबका मन मोह लिया।
वही सुबह 5 बजे जयदेव राठी की अगुवाई मे बी आर जी साइकिलिस्ट ग्रुप को रोहतक के लिए रवाना किया गया। 15 साइकिलिस्ट इडिया फ्लैग लेकर  77 किलोमीटर साइकिल चलाई। वही जाने माने अल्ट्रारनर प्रवीण सांगवान ने बी आर जी पॉइंट से 21 किलोमीटर की दौड लगाई।
              ध्वजारोहण करने के बाद वरिष्ठ सदस्यो ने कहा कि देश एक तरफ विकास के रास्ते पर चल रहा है वहीं देश में अलगाववादी ताकते भी बढ़ रही है। इसलिए हम सबको मिलकर देश की एकता, अखंडता व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होने ग्रुप ,समाज में भाईचारे व विकास के कार्यों को मिलकर करने का आहवान किया। अपनो बुजुर्गों को सम्मान देना ही हमारी संस्कृति है और सभी को देश के प्रति समर्पित रहने और देश की एकता, अखंडता व भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ दिलाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुराग गोयल, अजय कड़ोल, सुनिल बेनीवाल परिवार के साथ, गुलाब सिंह, निकुंज, निर्जन, विकास छिल्लर, यश, किर्ती, गौरव, सुमन, नवीन राणा, विनीत, विवेक, संदीप दहिया, नियती, अयान, बलजीत, प्रिंस, जसवीर जून, विनोद राठी, वेदांत, मिलन आर्य, सैनी, आदित्य, दिनेश, गौरव, गीता, सुनिल, सुमन, क्यारा, एन के नारा, सुनिल नारा फैमिली, ताराचंद, विनीत परिवार के साथ, शाश्वत, यश, टविंकल, विवेक, डी के शर्मा, कनचन, रिषभ, नरेश छिकारा, नितिन, पवन, गौरव, सतीश, गौरव के साथ-साथ आमजन भी उपस्थित रहे। बच्चो को टी शर्ट व फास्ट एड एप कि रिलोड ट्युब बाटी गई। समारोह के समापन पर लोगो मे लड्डू बांटे गये। फिट इडिया अम्बेस्डर दीपक छिल्लर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox