बहन के साथ गणेश चतुर्थी मनाने बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहन के साथ गणेश चतुर्थी मनाने बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान

-भांजी आयत के साथ की बप्पा की आरती, पूरा परिवार आया साथ नजर

मुंबई/शिव कुमार यादव/- गणेश चतुर्थी पर सलमान अपनी बहन अर्पिता के साथ गणपति पूजा के लिए उसके घर पंहुचे। बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। मंगलवार रात भाईजान अर्पिता के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ गणेश जी की आरती की है। इसका एक वीडियो सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

पूरे परिवार ने किया बप्पा का स्वागत
वीडियो में भाईजान अर्पिता और आयुष की बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दिए। सबसे पहले अभिनेता के माता- पिता सलमा खान और सलीम खान ने आरती की। उसके बाद भाईजान आरती करने आते हैं। उन्होंने भांजी आयत के गोद में लेकर ही आरती की। फिर एक- एक करके परिवार के सभी सदस्य गणपति बप्पा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ’गणपति बप्पा मोरया’।

यूजर्स ने की तारीफ
सलमान खान का गणेश आरती करना फैंस को पसंद आ रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ’गणपति बप्पा मोरया। लव यू सलमान, भगवान गणेश आपको आशीर्वाद दें’। दूसरे यूजर ने लिखा, ’यही कारण है कि हम सलमान भाई से प्यार करते हैं’। तीसरे ने लिखा, यही तो हमारे देश की खूबसूरती है’।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अगली बार टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाश्मी भी लीड रोल में हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 इसी साल दिवाली में रिलीज होने वाली है।
         इसके अलावा सलमान जल्द ही टाइगर वर्सेज पठान पर भी काम शुरू करेंगे। फिल्म में 28 साल बाद शाहरुख और सलमान खान एक साथ नजर आएंगे। दोनों ने इससे पहले 1995 में रिलीज ‘करण-अर्जुन’ में साथ काम किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox