नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बवाना के एक होटल में एक लड़के व लड़की का शव मिला है। लड़की की गर्दन पर चोट के निशान पाये गये है जबकि लड़के ने जहरीला पदार्थ खाया बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल मालिक ने फोन कर जानकारी दी कि होटल के एक कमरे में दो शव पड़े हैं। घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और कमरे में दो शव (एक लड़की और एक लड़के का शव) पड़े देखे। पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों मृतक 21 साल के हैं और यह मंगलवार सुबह 10 बजे होटल पहुंचे थे और फिर अपने कमरे में चले गए। कमरे में जाने के बाद ये लोग बाहर नहीं निकले।
शुरुआती जांच में सामने आईं ये बातें
शुरुआती जांच में लड़की की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं लड़के के मुंह पर झाग के निशान पाए गए और लड़के के शव से दुर्गंध भी आ रही है। लड़के के शव के बगल में उल्टी की हुई है और होटल रूम के बाथरूम में भी काला पदार्थ दिख रहा है जिसे पुलिस उल्टी ही मान रही है।
पुलिस ने मौके से एक खून से सना चाकू और सल्फास का पाउडर बरामद किया है। क्राइम टीम और रोहिणी की एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया है।
पुलिस संभवाना जता रही है कि लड़के ने पहले लड़की का कत्ल किया फिर सल्फास की गोलियां खा लीं जिससे उसकी मौत हो गई। उनके कमरे के बाहर का सीसीटीवी फुटेज जांचने पर कोई भी कमरे के अंदर आता नहीं दिखा है। हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस अपनी जांच कर रही है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन