बरेली में जुमे के दिन हिंसक प्रदर्शन, मौलाना तौकीर रजा मुख्य आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरेली में जुमे के दिन हिंसक प्रदर्शन, मौलाना तौकीर रजा मुख्य आरोपी

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे के दिन हुए हिंसक प्रदर्शन ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि मौलाना की अपील पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई और माहौल बिगड़ गया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले की घटनाएं हुईं, जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

एफआईआर में गंभीर आरोप

पुलिस की एफआईआर में दावा किया गया है कि यह हिंसा अचानक नहीं हुई, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी। मौलाना तौकीर रजा और उनके सहयोगियों ने इस प्रदर्शन की योजना बनाई। भीड़ में शामिल लोग कह रहे थे कि “मौलाना ने आज शहर का माहौल बिगाड़ने का निर्देश दिया है, चाहे पुलिस पर हमला क्यों न करना पड़े।”

उकसाने वाले नारे और हथियारबंद प्रदर्शन

हिंसक प्रदर्शनकारियों ने “गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा” जैसे नारे लगाए। पुलिस पर अवैध हथियारों से हमला किया गया और कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर बम बनाए गए। कई पुलिसकर्मी घायल हुए, और उनके बैच और डंडे छीने गए।

पुलिस की कार्रवाई और इंटरनेट सेवा बहाली

पुलिस ने अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल 10 एफआईआर में 180 लोगों को नामजद और लगभग 2500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है। हिंसा के बाद बंद की गई इंटरनेट सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। वाई-फाई और एसएमएस सेवाएं शुरू हो गई हैं और दोपहर बाद मोबाइल इंटरनेट भी चालू होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox