नई दिल्ली/के के सलू जा/- सेंध मारों के खिलाफ गठित द्वारका पुलिस की टीम ने उड़ाई गई संपत्ति सहित एक सेंधमार को दबोच लिया। पुलिस ने ऐसे दस मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी का नाम संगीत उर्फ राजू है।
उसके पास से सोने का लाकेट, चांदी की पायल और चार मोबाइल भी बरामद किए गए। द्वारका जिले के डी सी पी अंकित कुमार सिंह के अनुसार इस संबंध में मोहन गार्डन, डाबरी और बिंदापुर आदि थानों में मामले दर्ज किऐ गये थे।
पूछताछ में संगीत ने बताया कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। यह उसकी पहली गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दो महीनों में 15 घरों में सेंधमारी करके वारदात को अंजाम दिया।
उसने चुराए गए कुछ आभूषण अपने सहयोगी कपिल को दे दिए। उसकी तलाश की जा रही है।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी