बजट का बड़ा असर: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी लंबी छलांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बजट का बड़ा असर: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी लंबी छलांग

-PIO को मिली भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी -निफ्टी-फिफ्टी में 50 अंकों की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। बजट में शेयर बाजार को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। अब पीआईओ को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी मिल गई है, यानी की भारतीय मूल के व्यक्ति, जो विदेश में रहते हैं, वो भी अब शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

इस बीच, शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। सेंसेक्स में 260 अंकों की तेजी देखी गई है। जबकि निफ्टी-फिफ्टी में 50 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। वेदांता, हिन्दुस्तान जिंक और हिन्दुस्तान कॉपर में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। जबकि निफ्टी 25,300 के ऊपर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 82,200 के ऊपर है।

इन कंपनियों के शेयर में तेजी
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 18 में रफ्तार देखी गई है। जबकि 12 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, सनफॉर्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। दूसरी तरफ डिफेंस शेयरों में भी बढ़त देखी गई है। बीईएल के शेयर में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है। मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड, पीटीसी इंडिया, एचएएल और जेन टेक के शेयरों में शानदार तेजी आई है।

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट
बाजार खुलते ही हिन्दुस्तान जिंक के शेयर में 10 फीसदी, हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। वहीं, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में लगभग 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, डिफेंस स्टॉक में जमकर खरीदारी हो रही है। बीईएल, डेटा पैटर्न जैसे शेयर में लगभग 2 फीसदी की उछाल के साथ व्यापार कर रहे हैं। इसके इतर मेटल स्टॉक्स में भी रिकवरी आई है और ये ग्रीन में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox