नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच यूपी चुनाव में कांग्रेस के ’लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को मौर्या ने बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि कांग्रेस ने उनको विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है, जिसकी वजह से प्रियंका ने नाराज होकर बीजेपी ज्वाइन कर ली।
प्रियंका ने प्रेस को बताया था कि ’मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया, लेकिन मैं एक योग्य उम्मीदवार थी। उन्होंने कहा कि , “लड़की हूं, लड़ सकती हूं“ एक स्लोगन है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे मौका नहीं दिया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उन्हें इस अभियान को पोस्टर गर्ल बनाया था। मौर्य उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं।
बता दें कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपने ’लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत राज्य भर में ’मैराथन’ आयोजित कर रही थी. लेकिन कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।


More Stories
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक