प्रशासन की ओमेक्स सोसायटी मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी निलंबित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रशासन की ओमेक्स सोसायटी मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी निलंबित

मुख्य आरोपी पर 25 हजार का ईनाम घोषित, तलाश जारी, 10 अगस्त को श्रीकांत कर सकता है सरेंडर

यूपी/नोएडा/- सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पड़ताल में पाया गया है कि सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाह बरती। इससे पहले उन सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो ओमेक्स सोसायटी में घुस आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार के ईनाम की घोषणा की गई है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। सूत्रों की माने तो श्रीकांत 10 अगस्त को सरेंडर कर सकता है। हालांकि सोमवार को भी कोर्ट के चारों तरफ पुलिस जांच में लगी हुई है। कोर्ट में सभी आने वालों की जांच की जा रही है।                
               वहीं, रविवार रात कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के 12 गुंडे सोसायटी में घुस गए और अभद्रता व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली महिला के फ्लैट में जाकर धमकी देने लगे। शोर सुनकर सोसाइटी के लोग जुटे तो गुंडों ने उनसे बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी।
               घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के सैकड़ों लोग जमा हो गए। सोसाइटी में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। अफरातफरी के बीच छह आरोपी फरार हो गए। इस बीच सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। सांसद और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निवासियों ने नोएडा पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। निवासियों ने आरोप लगाया कि जब सोसाइटी में पुलिस तैनात थी तो गुंडे सोसाइटी में कैसे दाखिल हो गए। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मुख्यमंत्री से होगी मामले की शिकायतः सांसद
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में आखिरकार सोसाइटी में गुंडे कैसे दाखिल हो गए। मामले में पुलिस ने लचर रवैया अपनाया हुआ है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। पीड़िता और सोसाइटी के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नोएडा पुलिस पर है। अगर इसमें चूक होती है तो जिम्मेदार पुलिस की ही होगी।

पीड़िता को नहीं मिली सुरक्षा
घटना से सोसाइटी के लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी के गेट पर निजी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती रहती है, लेकिन पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद भी गुंडे सोसाइटी में घुस गए। सोसाइटी के लोगों ने पुलिस से महिला की सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। इससे गुंडे महिला के फ्लैट तक पहुंच गए।

गलत फ्लैट नंबर बताकर घुसे थे गुंडे
गुंडे गलत फ्लैट नंबर बताकर सोसाइटी में दाखिल हुए थे। सिक्योरिटी गार्ड ने भी फ्लैट में रहने वाले लोगों से इंटरकॉम पर बातचीत नहीं की थी और सीधे प्रवेश दे दिया था। जिस फ्लैट नंबर में जाने की बात कहकर गुंडे दाखिल हुए थे, उनमें दो युवतियां रहती हैं।

श्रीकांत पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट : कमिश्नर
हंगामे की सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार और जिलाधिकारी सुहास एलवाई सोसाइटी में पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कमिश्नर ने कहा कि श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। एक-दो दिन में इनाम भी घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। आरोपी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सोसाइटी के लोगों ने दिखाई एकजुटता
महिला से अभद्रता के मामले में पूरी सोसाइटी के लोग एकजुट हो गए हैं। निवासी कपिल नौहवार का कहना है कि हम लोग पीड़िता के साथ हैं और उसके सम्मान को लेकर एकजुट हैं। पुलिस को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए। जब कुछ गुंडे सोसाइटी में दाखिल हो गए थे तो सोसाइटी के लोगों ने ही बदमाशों को पकड़ा था। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

ऋषिकेश में मिली आखिरी लोकेशन
रविवार को श्रीकांत की आखिरी लोकेशन ऋषिकेश में मिली। एक दर्जन से अधिक बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ-ऑन हुआ। सूत्रों के अनुसार श्रीकांत हरिद्वार में एक स्थान पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। नोएडा पुलिस की टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox