प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: लव कुश रामलीला कमेटी ने किया मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: लव कुश रामलीला कमेटी ने किया मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन 

नई दिल्ली / मानसी शर्मा / – लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन लाल किला मैदान दिल्ली में किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हम नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को मानते हैं। इस हेल्थ मेले से सैकड़ो दिव्यांगजन, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चे लाभान्वित हुए। मुख्य अतिथि प्रियांक कानूनगो अध्यक्ष, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और अर्जुन कुमार ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर, व्हीलचेयर आदि सामान वितरित किए।

मेगा हेल्थ कैंप में एलप्स द्वारा निशुल्क कानों की मशीन बाटी गई। हेल्थियनस, सहगल न्यू हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य जांच, तारा संस्थान के डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन, आंखों के चश्मा निशुल्क वितरित किए गए। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर आदि उपलब्ध कराए गए। लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, सत्य भूषण जैन, राजन चोपड़ा, राजकुमार गुप्ता, कपिल रस्तोगी, मदन अग्रवाल आदि ने स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, महिलाओं को साड़ी वितरण किया तथा इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox